Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

सहारनपुर में लव मैरिज बनी हत्या की वजह, बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली

सहारनपुर में प्रेम विवाह युवक की हत्या की वजह बन गया। शामली के खेड़ी बैरागी में रहने वाले शिवकुमार और आकांक्षा के बीच बीते कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी साल फरवरी में दोनों ने अपनी मर्जी से लव मैरिज कर ली थी। लेकिन ये शादी लड़की के घरवालों को नागवार गुजरी। वो इसे अपनी झूठी सामाजिक शान और बेइज्जती से जोड़कर देख रहे थे और अंदर ही अंदर बदले की आग में सुलग रहे थे।

बता दें कि बीते 9 जून को आकांक्षा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई थी। शिवकुमार एक जिम्मेदार पति की तरह उसे गाड़ी से परीक्षा दिलाने लाया था। तभी लड़की के परिजन वहां धमक पड़े। उन्होंने आकांक्षा पर घर लौटने का दबाव बनाया, लेकिन जब आकांक्षा ने अपने पति का हाथ छोड़ने से मना कर दिया, तो आरोपियों के सिर पर खून सवार हो गया। परीक्षा केंद्र से निकलते ही आरोपियों ने शिवकुमार की कार का पीछा किया और जैसे ही मौका मिला, हत्यारे रवि कुमार ने कार की खिड़की के पास जाकर शिवकुमार पर अंधाधुंध गोली चला दी। शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

इस वारदात के बाद अपराधियों ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन उत्तर प्रदेश की मुस्तैद पुलिस के आगे उनकी एक न चली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का ही असर है कि महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चुनहैटी फ्लाईओवर और शिवदास पुलिया के पास से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

उत्तर प्रदेश सरकार का साफ संदेश है— शादी-विवाह का निजी फैसला हो या कोई और मामला, कानून हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 
योगी सरकार के राज में अपराधियों के लिए सिर्फ एक ही जगह है, और वो है जेल की सलाखें। इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यूपी में अपराधियों का नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ कानून का राज चलता है।