Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही फिर बाधित हुई, इसके बाद पीठासीन स्पीकर दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही को 19 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अंतरिक्ष विभाग और स्पेस प्रौद्योगिकी की जो भूमिका रही है, जो तकनीक अपनाई गई थी, वह भी पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद हुई है। मुझे यकीन है कि एक समय आएगा जब प्रश्न किया जाएगा कि हमारा अंतरिक्ष विभाग 60-70 वर्षों तक अलग-थलग पड़ा हुआ धीमी गति से काम क्यों करता रहा? जब उस प्रश्न का उत्तर मिलेगा, तब समझ आएगा कि 26 मई 2014 को, जिस दिन मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, एक नया अध्याय शुरू हुआ, और अंतरिक्ष की इस यात्रा को गति और शक्ति मिली।