Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

संभल में हिंसा और अडाणी मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्य संभल की एक मस्जिद में हो रहे सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सदन के वेल में नारे लगा रहे थे।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा, "मैं सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कांग्रेस और उसके सहयोगियों की कोशिश की निंदा करता हूं।"

उन्होंने कहा कि सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति के कार्यकाल के विस्तार और कुछ मुद्दों पर सदन में बहस की उनकी मांगों पर सहमति के बावजूद विपक्षी सदस्य विरोध कर रहे हैं।