Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

बंगाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया

भाजपा ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। तो वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि, "कलकत्ता हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी करी हैं इससे ये स्पष्ट हो जाता है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और जो कल हुआ उसने सबको शर्मसार कर दिया। 'निर्ममता बनर्जी' मुख्यमंत्री तो हैं, गृह मंत्रालय भी उनके पास है लेकिन उनको ना पश्चिम बंगाल की जनता की सुध है ना महिलाओं की सुध है, ना डॉक्टरों की सुध है और वो आरोपियों को बचाने में लगी हैं।"