Breaking News

सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |   '5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में BJP की जीत तय', गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर बोले PM मोदी     |   पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन     |   बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |  

लालू ने 'हरे गमछे' का लाइसेंस दिया... तेजस्वी ने छीन लिया!

हरे गमछे पर बिहार में खरा मुकाबला देखने को मिल रहा है. करीब तीन साल पहले सितंबर 2021 में हरे गमछे को लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी का लाईसेंस बताया लेकिन अब 2024 आते आते तेजस्वी यादव को अब उस हरे गमछे से तौबा करना पड़ रहा है. दरअसल 10 सितंबर से तेजस्वी यात्रा की आभार यात्रा शुरू होने जा रही है. यात्रा को लेकर प्रोटोकॉल भी जारी कर दिए गए हैं जिसमें कहा गया  है कि हरे गमछे का इस्तेमाल न करे, हरी टोपी और हरा बेज लगाकर आए. आरजेडी के इस फैसले पर बिहार का सत्तारूढ़ गठबंधन चुटकी ले रहा है और कह रहा है कि रूप बदल लेने से चहरा नहीं बदलता और कपड़े बदल लेने से चरित्र नहीं बदलता. लेकिन ये सवाल उठना तो लाजमी है कि आखिर एसा क्या हुआ है बिहार में जो आरजेडी को हरे गमछे को कैंसिल करना पड़ा,वो भी उस हरे गमछे को जिसे वो एक समय पर अपना पार्टी का लाईसेंस कहा करते थे. 

हरे गमछे पर RJD को क्या फायदा?
दरअसल जंगलराज का आरोप झेलने वाली पार्टी RJD अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रही है. इसी के साथ MY यानि मुस्लिम और यादव के वोट बैंक में सिमटी आरजेडी अब अपना वोट बैंक बढ़ाने की जुगत में भी लगी हुई है लेकिन इन सब से ऊपर आरजेडी को प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा और उनके बयान से सबसे बड़ी चुनौती नजर आ रही है. दो दिन पहले प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर हमला किया और हरे गमछे के मुरेठे को गुंडागर्दी से जोड़ दिया. 

प्रशांत किशोर का नौकरी वाली दाव पर हमला 
प्रशांत किशोर लगातार तेजस्वी के नौकरी वाले दाव पर भी हमला कर रहे हैं. आरजेडी पर मुस्लिमों के भरोसे में सेंध लगाने का भी आरोप लगा रहे हैं. प्रशांत किशोर के तेवर के बात तेजस्वी फौरन हरे गमछे पर रोक लगानी पड़ी और कार्यकर्ताओं को निर्देश देने पड़े. 

बिहार की सियासद बेहद दिलचस्प हो चली है. अभी तक एनडीए और इंडिया गठबंधन का मुकाबला देखने को मिल रहा था लेकिन अब बात हरे गमछे पर पहुंच चुकी है.