Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

लाखन सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के संपर्क में है इमरती देवी

पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ा हुआ बड़ा बयान दिया है, लाखन सिंह यादव ने दावा किया है की कट्टर सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी उनके संपर्क में है और वह अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगी। 

दरअसल साल 2020 में कांग्रेस की तत्कालीन कमलनाथ सरकार को गिराने में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक तत्कालीन विधायकों का मुख्य रोल रहा था, उन्ही में से एक इमरती देवी भी है, इमरती देवी ने सोमवार को ग्वालियर में तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिया था कि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार और घोटाले हुए जिसके चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी छोड़कर भगाना पड़ा और उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी। आइये सबसे पहले आपको उनका वह बयान सुनाते हैं जिसके पलटवार में लाखन सिंह यादव ने मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ा इतना बड़ा बयान दिया है।

तत्कालीन कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने इमरती देवी के इस बयान पर कहा है कि इमरती देवी पता नहीं किस तरह की बातचीत करती रहती है क्योंकि कभी-कभी वह उनसे कहती है कि मुझे कांग्रेस में ले लीजिये, इमरती देवी कांग्रेस में आने का लगातार प्रयास कर रही है और यही वजह है कि वह अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर ही लड़ेंगी।

इमरती देवी को लेकर दिए गए लाखन सिंह यादव के इस बयान पर इमरती देवी से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने लाखन सिंह यादव के बयान पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर भदौरिया का कहना है कि लाखन सिंह यादव खुद कांग्रेस के टिकट पर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हार चुके हैं, वह खुद लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में है, और इसलिए उन्हें लगता है कि आने वाले जब चुनाव होंगे तो वह खुद बीजेपी में शामिल होकर टिकट की मांग कर सकते हैं, क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी से तंग हो चुके हैं और खुद को विचलित समझ रहे हैं।

बहरहाल मध्य प्रदेश की सियासत में कौन नेता किस दल के संपर्क में है यह जुबानी तौर पर तो खूब देखने में मिल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की सियासत में यदि नेताओं के दावे के मुताबिक दल बदल होता है तो एक बार फिर मध्य प्रदेश की सियासत उबाल मार सकती है।