Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कोलकाता पीड़िता के पिता का बड़ा खुलासा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बुधवार को धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के साथ मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि इस केस को खत्म करने के लिए पुलिस ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था और उन्हें शांत रहने के लिए पुलिस ने रिश्वत की पेशकश की थी.

उनका आरोप है कि शुरू से ही पुलिस इस केस को खत्म करने का प्रयास कर रही थी, यहां तक कि पोस्टमॉर्टम होने से पहले हमें शव को देखने की इजाजत नहीं दी गई. जब हमें शव दिया गया तब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पैसा देने की पेशकश की जिसे हमने तुरंत मना कर दिया था.