Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

विराट-जडेजा ने विक्ट्री परेड परेड की मैनेजमेंट लिए मुंबई पुलिस को दिया धन्यवाद

Mumbai Police: टी20 के वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुबंई में जबरदस्त स्वागत और पुलिस की मौजूदगी से भारतीय क्रिकेटर काफी खुश हैं। विराट कोहली ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के दौरान भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया।

टीम गुरुवार को बारबाडोस से 16 घंटे की नॉन-स्टॉप उड़ान के बाद लौटी, जिसके बाद स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। विक्ट्री परेड के लिए मुंबई जाने से पहले टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। वहीं विक्ट्री परेड में दौरान लाखों फैन शामिल हुए।

कोहली ने 'एक्स' पर लिखा, "टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान शानदार काम करने के लिए @MumbaiPolice और @CPMumbaiPolice के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक सम्मान और हार्दिक धन्यवाद। आपकी लगन और सेवा की बहुत सराहना की जाती है। जय हिंद।" 

रवींद्र जडेजा ने कहा, "मुंबई पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने कल रात शानदार काम किया #रियलहीरो।"