Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

बंगाल में ‘खेला होबे’: BJP और सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पीछे छोड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और पहली बार राज्य में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। इससे तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी का लगातार चौथी बार सत्ता में आने का सपना टूटता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी 86 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सहयोगी BGPM एक सीट पर आगे है।

इस बढ़त के साथ ही भाजपा 15 साल से टीएमसी और उससे पहले 34 साल तक कम्युनिस्ट शासन वाले राज्य में पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा 180 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने टीएमसी पर तंज कसते हुए कहा, “रोने दीजिए, खत्म… पूरा खत्म।”

उन्होंने आगे कहा कि “हिंदू वोट एकजुट होकर नरेंद्र मोदी के पक्ष में गया है,” और चार राउंड की गिनती के बाद ही भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत और पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 92.47 रहा। 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी। वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाया था।