Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

किसानों के प्रदर्शन पर बोले खाप प्रमुख

दिल्ली में एक बार फिर से वहीं मंजर नजर आ रहा है जो साल 2021 में देखने को मिला था. वहीं किसान, वही मुद्दे और ठीक वैसा ही आंदोलन. इस बार जहां किसान पूरी तैयारी के साथ आंदोलन करने जा रहे हैं तो इन्हेंरोकने के लिए सरकार भी पूरी तरह से तैयार है. आंदोलन के ऐलान के बाद ही दिल्ली से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं

इस बीच खाप के अध्यक्ष दादा बलजीत सिंह मलिक का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि इस प्रकार के आंदोलनों में असामाजिक तत्व पनपते हैं, और यही असामाजिक तत्व बाद में बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलनों में असामाजिक और अपराधिक तत्व घुस जाते हैं, जो आंदोलन की आड़ में गैरकानूनी काम को अंजाम देते हैं.