Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

कल आएंगे केरल स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे

केरल में शनिवार को 244 केंद्रों और 14 जिला समाहरणालयों में मतों की गिनती होगी और 2025 के महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। चुनाव में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला था। इन नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की राजनीतिक पार्टियों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की भविष्य की दिशा तय होगी। मतणना 

गुरुवार को राज्य चुनाव आयुक्त ए शाहजहां ने कहा था कि इस साल हुए स्थानीय निकाय चुनाव में 1995 के बाद से सबसे अधिक मतदान हुआ है। केरल में 1995 में पहली बार निकाय चुनाव हुए थे। स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में हुए । राज्य चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बजे बताया कि दूसरे चरण में 76.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

नौ दिसंबर को पहले चरण में 70.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह स्थानीय निकाय चुनाव में कुल मतदान 73.69 प्रतिशत हुआ। निर्वाचित पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। नगर निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा।