Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

केरल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन. सकथन को तिरुवनंतपुरम डीसीसी का प्रभार सौंपा गया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन. सकथन को तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है। शनिवार को पालोदे रवि ने फोन कॉल का ऑडियो लीक होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने ये कार्रवाई आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनाव को देखते हुए की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राज्य मंत्री सकथन ने कहा कि वो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण पदों पर रहने के अपने अनुभव का उपयोग करेंगे और आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए ज्यादा सीटें जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

सकथन दो बार नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से और बाद में कट्टकडा से विधानसभा सदस्य चुने गए। केपीसीसी ने शनिवार को पालोदे रवि से इस्तीफा मांगा था, क्योंकि एक स्थानीय नेता के साथ उनकी फोन कॉल का ऑडियो लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने आगामी चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की भविष्यवाणी की थी और जिसका ऑडियो टीवी चैंनलों पर प्रसारित किया गया। कांग्रेस के स्थानीय नेता ए. जलील और रवि के बीच फोन पर हुई बातचीत लीक हो गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

रवि और जलील के बीच फोन पर हुई बातचीत में रवि आगामी चुनावों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक होगा। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत का ऑडियो लीक होने के बाद राज्य में खलबली मच गई। केरल में स्थानीय निकाय चुनाव इस साल दिसंबर में होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने है।