Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

केरल: पीएम मोदी के वायनाड दौरे से पहले सुरक्षा सख्त

केरल में शनिवार को पीएम मोदी राहत और पुनर्वास के कामों का जायजा लेने और  लोगों से बातचीत करने के लिए भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। इसे पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पुलिस अधिकारियों को मौके पर गाड़ियों की जांच करते और लोगों के दस्तावेजों की जांच करते देखा गया। पीएम मोदी रिलीफ कैंप और अस्पताल का दौरा करेंगे जहां वे भूस्खलन के पीड़ितों और बचे लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके दौरान उन्हें घटना और चल रहे राहत कामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 30 जुलाई को इस इलाके में हुए भूस्खलन के बाद लगभग 226 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।