Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान केरल के मंत्री रामचंद्रन कन्नूर बेहोश

केरल के मंत्री कदन्नापल्ली रामचंद्रन गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अचानक बेहोश हो गए। कांग्रेस (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता रामचंद्रन गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर रहे थे, तभी वह मंच पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। रामचंद्रन ने एक स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया और कार्यक्रम के समापन से ठीक पहले बेहोश हो गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 82 वर्षीय रामचंद्रन राज्य सरकार में पंजीकरण, संग्रहालय, पुरातत्व और अभिलेख विभाग के मंत्री हैं।