Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान

पिछले 5 महीनों से दिल्ली के बुजुर्गों को जिस वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार था वो फिर से शुरू होगी. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल सरकार के मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. आतिशी ने कहा कि पिछले 5 महीनों से बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली के 1 लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन रोकी हुई थी. बुज़ुर्ग बहुत परेशान थे.

आतिशी ने कहा, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है. मुझे बताते हुए खुशी है कि केजरीवाल सरकार ने लड़-लड़ कर बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया है. बुजुर्गों के बैंक अकाउंट में पिछले 5 महीने की पेंशन जानी शुरू हो गई है. 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी साझा करूंगी.