Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

कौशांबी पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी व खोए हुए 81 मोबाइल फोन बरामद

कौशांबी पुलिस ने एक बार फिर तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश किया है। जिले के सभी थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर अलग-अलग कंपनियों के कुल 81 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है, बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। इन मोबाइल की बरामदगी सीईआर पोर्टल की मदद से की गई। यह एक केंद्रीकृत नागरिक पोर्टल है, जिसकी सहायता से चोरी, स्नैचिंग या खोए हुए मोबाइल को ट्रैक किया जा सकता है।

कौशांबी के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों पर पुलिस की सर्विलांस टीम और सीसीटीएनएस ऑपरेटरों ने मिलकर गहन तकनीकी विश्लेषण किया और मोबाइलों का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया है।