Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कार्तिक आर्यन की ‘आशिकी 3’ बनने से पहले ही बंद हो गई

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर बीते काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे. जिसके चलते हीरोइन के लिए भी नए-नए नाम सामने आ रहे थे. माना जा रहा था कि फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का नाम लॉक कर दिया गया है. खबरें ये भी थीं कि फिल्म ‘आशिकी 3’ को टी-सीरीज बना रही है. लेकिन अब कार्तिक की फिल्म ‘आशिकी 3’ शुरू होने से पहले बंद हो गई है.

टी-सीरीज ने अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए ये साफ कर दिया है कि उनकी कंपनी टी-सीरीज ‘आशिकी’ की फ्रेंचाइजी के प्रॉडक्शन या डेवलपमेंट के काम से नहीं जुड़ी है. इन खबरों को टी-सीरीज ने महज अफवाह बताया है. अपने स्टेटमेंट में कंपनी से ये साफ किया है कि अगर फ्यूचर में उनकी कंपनी इसका प्रॉडक्शन करती भी है तो टी-सीरीज इसे जॉइंट ओनर के तौर पर विशेष फिल्म्स/मुकेश भट्ट के साथ मिलकर बनाएगी.