Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

नवंबर के बाद कर्नाटक सरकार के कैबिनेट में होगा फेरबदल, CM सिद्धारमैया ने दिए संकेत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने नवंबर के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए हैं। उस वक्त तक उनकी सरकार का आधा कार्यकाल पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें चार महीने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद की जाएगी।

सिद्धारमैया ने कहा, "एक बार यह लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद मैं उनके साथ चर्चा करूँगा और उनके मार्गदर्शन के अनुसार आगे बढ़ूंगा।" 16 नवंबर को नई दिल्ली की अपनी निर्धारित यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल द्वारा लिखित एक पुस्तक के विमोचन के लिए है। उन्होंने कहा, "यात्रा के दौरान मैं पार्टी आलाकमान से भी मिलूँगा। राज्य के प्रशासन और मौजूदा घटनाक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।" सिद्धारमैया ने आगे कहा कि कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में होने की संभावना है।