Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

कर्नाटक: हुबली में सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोग घायल

कर्नाटक में हुबली के चेन्नापेट इलाके में एक घर में सिलेंडर में विस्फोट होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये धमाका इतना तेज था कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि पास के एक दूसरे मकान को भी नुकसान पहुंचा है। सभी घायलों को इलाज के लिए केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। पुलिस ने विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।