Breaking News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |   नेपाल फ्लडः लापता भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम     |   नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी     |  

कर्नाटक: बीएमटीसी बस फुटपाथ पर चढ़ी, एक की मौत, दो घायल

कर्नाटक में पीन्या के पास कंडक्टर द्वारा चलाई जा रही बीएमटीसी बस ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 25 साल की एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ये दुर्घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई जब पीन्या द्वितीय चरण और केम्पेगौड़ा बस स्टैंड के बीच चलने वाली बस को कथित तौर पर नियुक्त ड्राइवर की बजाय कंडक्टर रमेश चला रहा था।

रमेश ने ब्रेक की बजाय गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे बस फुटपाथ पर जा पलटी। वाहन ने हेब्बल में काम पर जा रही 25 साल की बैंक कर्मचारी सुमा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। टक्कर में दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रमेश को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।