Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कर्नाटक विधानसभा में वक्फ विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित, BJP विधायकों ने किया वॉकआउट

कर्नाटक विधानसभा ने बुधवार को बीजेपी विधायकों के वॉकआउट के बीच केंद्र सरकार के वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने प्रस्ताव पेश किया।

पाटिल ने विधानसभा में कहा, "ये सदन सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वे देश के सर्वसम्मत विचारों का सम्मान करते हुए तत्काल कार्रवाई करे और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को तुरंत वापस ले। इसमें ऐसे प्रावधान हैं जो संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।"

बीजेपी विधायकों ने विधेयक का विरोध किया और इसे तुष्टीकरण की पराकाष्ठा कहा। बीजेपी के एक विधायक ने कहा, "हम प्रस्ताव का विरोध करते हैं। ये सरकार पाकिस्तान का पक्ष लेती है और ये मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।"

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर उन किसानों की पीड़ा पर आंखें मूंदने का आरोप लगाया, जिनकी जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति के रूप में बदल दिया गया।