Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Karnataka: बीजेपी नेता रविकुमार ने मांगी माफी, कलबुर्गी की जिला कलेक्टर पर की थी विवादित टिप्पणी

कर्नाटक में बीजेपी एमएलसी रविकुमार ने सोमवार को राज्य की आईएएस अधिकारी और कलबुर्गी की जिला कलेक्टर फौजिया तरन्नुम के खिलाफ 'पाकिस्तानी' टिप्पणी के लिए माफी मांगी। कर्नाटक हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते मौखिक रूप से उनसे कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर फौजिया तरन्नुम से विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा था। विवादित टिप्पणी के लिए रविकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

रविकुमार ने कहा, "मैंने जानबूझकर ऐसी टिप्पणी नहीं की। मैंने जानबूझकर ये नहीं कहा कि डीसी पाकिस्तान से हैं। मैं कुछ और कहना चाहता था, लेकिन कार्यक्रम के बाद मुझे इसका एहसास हुआ और मैंने तुरंत इसके लिए माफी मांगी।" 

24 मई को बीजेपी की तरफ से आयोजित 'कलबुर्गी चलो' रैली को संबोधित करते हुए रविकुमार ने कहा, "डीसी कार्यालय ने अपनी स्वतंत्रता खो दी है, इसके बावजूद डीसी मैडम वही कर रही हैं जो वो (कांग्रेस सरकार/मंत्री) कहते हैं, वो पाकिस्तान से आई हैं या कैसे आईएएस अधिकारी बन गईं, मुझे नहीं पता। आप (भीड़) को तालियां बजाते हुए देखकर ऐसा लग रहा है कि वो पाकिस्तान से आई हैं।"