Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

पुष्कर पशु मेले में पहुंचा देश का सबसे ऊंचा घोड़ा, करोड़ों में लग चुकी है बोली

राजस्थान के अजमेर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा कर्मदेव धूम मचा रहा है। ये पंजाब के मोहाली से मेले में पहुंचा है। कर्मदेव के मालिक का दावा है कि लगभग छह फीट का ये घोड़ा, भारत का सबसे ऊंचा घोड़ा है।

सिर्फ चार साल और तीन महीने की उम्र में ही कर्मदेव की 11 करोड़ रुपये की हैरान करने वाली बोली लगाई गई है। यानी वो रोल्स रॉयस कार से भी ज्यादा महंगा हो गया। ऊंची बोली लगने के बावजूद कर्मदेव के मालिक ने उसकी बेहतरीन खूबियों और कद का हवाला देते हुए उसे बेचने से इनकार कर दिया है।

कर्मदेव की हैरान करने वाली ऊंचाई और नस्ल ने उसे खास घोड़ा बना दिया है। जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।