Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

कांवड़ यात्रा: दिल्ली से गुजरने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद से हज़ारों श्रद्धालु रोजाना दिल्ली से होकर उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार आते-जाते हैं।अधिकारियों ने कांवड़ियों की मदद के लिए उनके आने जाने वाले रास्तों में बैरिकेडिंग की है और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों से यातायात को डायवर्ट करने सहित कई तरह की व्यवस्थाएं की हैं। कई कांवड़िये हरिद्वार में गंगा से पवित्र जल पैदल ले जा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने खासतौर से सुसज्जित वाहनों में यात्रा करना चुना है।

कांवड़ियों में कई महिलाएं भी हैं, जो हरिद्वार तक की यात्रा करके आई हैं और अपने गृहनगर वापस जा रही हैं। तीर्थयात्रा मार्ग पर कई सामाजिक संगठनों ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर लगाए हैं। शिविरों में उन्हें मुफ्त भोजन परोसा जाता है। कांवड़ यात्रा हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार सावन के महीने में की जाने वाली सालाना तीर्थयात्रा है। भक्तगण पावन गंगा से जल लेकर अपने गृहनगर आते हैं और वहां पर भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।