Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

ऋतिक रोशन पर कंगना रनौत का वार, सबा आजाद का लिया नाम, बोलीं- अपनीपार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करो

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हालिया बयानों को लेकर चल रही ऑनलाइन चर्चा के बीच अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम घसीटे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि वह ऋतिक रोशन और उनकी पार्टनर सब आजाद के रिश्ते से खुश हैं। उन्होंने ऋतिक से अपील की कि वह इंटरनेट पर उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान और ट्रोल करने वालों की निंदा करें।

कंगना ने लिखा, "प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि तुम्हें अपनी परफेक्ट पार्टनर सबा आजाद मिल गई हैं और आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। तुम एक कमिटेड रिलेशनशिप में हो और इस तरह किसी महिला को चिढ़ाना तुम्हें शोभा नहीं देता। इसके बजाय, तुम्हें उन लोगों की निंदा करनी चाहिए जो तुम्हारे नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और ट्रोल कर रहे हैं। आग में घी डालना बंद करो और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा मत करो। उम्मीद है कि तुम बेहतर समझदारी दिखाओगे और ऐसे गैरजरूरी कमेंट करना बंद करोगे।"

कंगना की यह प्रतिक्रिया ऋतिक रोशन के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए कमेंट के बाद आई। एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि "दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए।" इस पोस्ट पर ऋतिक ने कमेंट करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सही मान लेना क्योंकि आपको दूसरा व्यक्ति पसंद नहीं है, समाज की बड़ी समस्या का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह सही संदर्भ और तथ्यों के आधार पर किसी मुद्दे पर बात करना पसंद करेंगे।

इस बीच कंगना रनौत अपने छात्र प्रदर्शनों को लेकर दिए गए बयानों के कारण भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रदर्शन के कई वीडियो शेयर किए और उन्हें लेकर कड़ी टिप्पणी की। कंगना ने प्रदर्शनकारियों के पहनावे और भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक जगह पर इतनी "बदसूरती" कभी नहीं देखी और प्रदर्शन से जुड़े वीडियो उन्हें बेहद खराब लगे।

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने युवा हिंदू महिलाओं को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी के लिए मेहनत नहीं करना चाहतीं। उन्होंने आगे प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग को "Generation Gutter" कहकर निशाना बनाया और उनकी पढ़ाई, सोच और परिवार के प्रति जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए।