Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

'Lock Upp: सच या सजा' में कंगना रनौत की वापसी, इस वीकेंड आएंगी 'जनता की आवाज' बनकर

रियलिटी शो 'Lock Upp: सच या सज़ा' में इस वीकेंड बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो की पूर्व होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो में नजर आएंगी। हालांकि इस बार वह होस्ट नहीं, बल्कि 'जनता की आवाज' की भूमिका में दिखाई देंगी। नेटफ्लिक्स ने बताया कि कंगना शो के पहले एलिमिनेशन से पहले खास तौर पर शामिल होंगी। वह प्रतियोगियों तक दर्शकों की राय पहुंचाएंगी और उनके फैसलों पर अपनी बात भी रखेंगी।

शो में वापसी को लेकर कंगना ने कहा, "यह शो हमेशा अपनी सच्चाई का सामना करने के बारे में रहा है। इस वीकेंड मैं फराह खान और रितेश देशमुख के साथ 'जनता की आवाज' बनकर आ रही हूं। इतना जरूर कहूंगी कि हर फैसले की एक कीमत होती है।" 'Lock Upp: सच या सज़ा' का दूसरा सीजन 27 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।

इस सीजन में सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, रियाज अली, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, योगेश रावत, श्रेया कार्ला, श्रेष्ठा अय्यर और सूफी मोटीवाला समेत कई चर्चित सितारे हिस्सा ले रहे हैं। शो में सभी प्रतियोगियों को एक जेल जैसे माहौल में रखा जाता है। उन्हें अलग-अलग टास्क पूरे करने होते हैं और हर हफ्ते एलिमिनेशन का सामना करना पड़ता है। जो अंत तक टिकता है, वही शो का विजेता बनता है। बता दें कि 'Lock Upp' का पहला सीजन साल 2022 में ALTBalaji और MX Player पर आया था। वहीं, दूसरा सीजन अब Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे रिलीज होते हैं।