Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

कोलकाता में डॉक्टरों का पांचवे दिन भी 'आमरण अनशन' जारी, 'अभया' के लिए की न्याय की मांग

Kolkata: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को पांचवे दिन भी 'आमरण अनशन' जारी रखा। नाराज डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पीड़िता के लिए इंसाफ और ड्यूटी डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। 

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि कोलकाता की 'अभया' को न्याय दिलाना उनकी पहली तरजीह है। डॉक्टरों ने राज्य की ममता सरकार से अपील की है कि वो उनकी मांगों को जल्द पूरा करें। इसके अलावा प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर शहर के अलग-अलग दुर्गा पूजा पंडालों में 'अभया' के लिए इंसाफ की मांग करते हुए पर्चे बांट रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में डॉक्टर नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।