साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। डॉक्टरों ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अभिनेता की हालत स्थिर है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा कि वह आराम कर रहे हैं और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मिल रहा है। टीम ने फैंस और मीडिया से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। उनकी सेहत और काम पर वापसी से जुड़ी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
टीम ने जूनियर एनटीआर के लिए दुआ और शुभकामनाएं देने वाले सभी फैंस का धन्यवाद भी किया। वहीं, काम की बात करें तो जूनियर एनटीआर जल्द ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा जून में की गई थी। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और इसकी कहानी पौराणिक कथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में पौराणिक कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन, भावनात्मक कहानी और शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे। इसे हारिका एंड हसीन क्रिएशंस और NTR आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।