Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

NGO में जॉब, फिर बना टीचर, अब संसद में घुसपैठ

संसद में स्मोक कांड के चार आरोपी पहले ही पुलिस के गिरफ्त में हैं. पांचवें आरोपी ललित झा ने भी दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. ललित ने खुद कर्तव्य पथ थाने पहुंच कर सरेंडर किया है. सरेंडर के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली है. अब तक की जांच से यही लगता है कि ललित झा ही संसद स्मोक कांड का मास्टमाइंड हो सकता है.

ललित झा वही शख्स है जो इस पूरे कांड में कभी सामने नहीं आया. वो छिपकर ही अपना खेल खेलता रहा. जो घटना हो रही थी उसका वीडियो बनाता रहा. उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करता रहा. स्मोक क्रैकर से हमले के वक्त वह संसद भवन के बाहर खड़ा होकर नीलम और अमोल द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का वीडियो बना रहा था.

ललित झा ने ही चारों आरोपियों को गुरुग्राम बुलाया था. वे गुरुग्राम में विशाल शर्मा के घर पर रुके थे. घटना को अंजाम देने से पहले ही उसने चारों आरोपियों के फोन भी अपने कब्जे में लेकर फरार हो गया था. ललित की आखिरी लोकेशन राजस्थान-हरियाणा सीमा पर नीमराणा में मिली थी.