Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

झारखंड: दुमका की मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूबे, एक का शव बरामद

झारखंड के दुमका जिले में मयूराक्षी नदी में चार किशोर डूब गए। यह घटना दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर तट के निकट पर हुई। जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया, “16 से 17 वर्ष की आयु वाले चार दोस्त दोपहर को मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे। जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।”

उन्होंने कहा, “बापूपुर तट के पास नदी किनारे उनके कपड़े और मोबाइल फोन मिले। स्थानीय गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।” बरामद शव की पहचान दुमका जिले के बांधपाड़ा निवासी कृष्णा सिंह (17) के रूप में हुई है। पुलिस के बताया कि अन्य किशोरों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की मदद से देवघर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बुलाई गई है।