Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जावा ने लॉन्च की नई बाइक, जानिए इसके खास फीचर्स के बारे में

जावा कंपनी ने नई मोटरसाइकिल Jawa 42 FJ को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दी है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये तय की गई है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 2.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहक इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से मात्र 942 रुपये में बुक में कर सकते है.  

जावा 42 FJ 350 में एक एलईडी हेडलैम्प लगी हैं. इसके साथ ही एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी इस बाइक में दिया गया है. मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS और स्लिपर क्लच का फीचर भी दिया गया है.कंपनी ने इस बाइक को कुल पांच रंगों में पेश किया है. जिसमें ऑरोरा ग्रीन मैट, कॉस्मो ब्लू मैट, मिस्टिक कॉपर, डीप ब्लैक - रेड क्लैड और डीप ब्लैक - ब्लैक कैड शामिल हैं. इन सभी कलर वेरिएंट्स की कीमत कीमत भी अलग है.