Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अबू धाबी के हिंदू मंदिर की तर्ज पर बनेगा जनक महल

 

जानकी को जब रघुनंदन ब्याहने आएं तो भव्य महल तैयार हो। पूरे उत्तर भारत में जनक महल की प्रतिष्ठा की बात हो। इसी उद्देश्य से कोठी मीना बाजार में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में स्थित हिंदू मंदिर के तर्ज पर जनक महल को तैयार कराने की तैयारी है। भूमि पूजन के बाद टेंट हाउस से जुड़े 120 कारीगर 125 फीट ऊंचा व 300 फीट चौड़ा जनक महल बनाने में लग गए हैं।

शाहगंज में जनकपुरी सजने की घोषणा के बाद से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। जनकपुरी आयोजन में सिर्फ 3 सप्ताह बचे हैं। ऐसे में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति दिन-रात निगरानी कर रही है। शुक्रवार को रामकाज के लिए कोठी मीना बाजार में लगे सर्कस प्रबंधन ने अपने शो का समापन कर दिया।