Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग, सोनमर्ग और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात

पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। साधना दर्रा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकटवर्ती इलाकों सहित कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ। उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग और मध्य कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई। श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।