Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में भारी कोहरा, ठंड का पर्यटन उद्योग पर असर

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर रोजमर्रे की जिंदगी पर पड़ा। शनिवार रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया था। अगली सुबह यहां भारी कोहरा मिला।

लोगों ने बताया कि इस मौसम में सैलानियों का आना कम हो गया है। इसका असर पर्यटन पर निर्भर व्यवसायों पर पड़ा है। भारी ठंड की वजह से कई सैलानियों ने अपने कार्यक्रम में खलल पड़ने की शिकायत की।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिसंबर से अगले दो दिनों तक घाटी के ऊंचे इलाकों में कुछेक जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। चार से सात दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा।