Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी की रैली से पहले कटरा में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले गुरुवार को कटरा और आसपास के इलाकों में फुल प्रूफ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के चारों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और सड़कों को सील कर दिया गया है।

पीएम मोदी घाटी में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में लगभग 30,000 लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। कश्मीर की 47 सीटों में से बीजेपी ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पहले राउंड की वोटिंग 18 सितंबर को संपन्न हुआ, जबकि दूसरे और तीसरे राउंड की वोटिंग 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा।