Breaking News

गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |   पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज     |  

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से की वोट करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जम्मू कश्मीर में पहले राउंड वोट शुरू हो गया है। मैं सभी विधानसभा के लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में वोट करें और लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करें। मैं खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे लोगों से अपील करता हूं कि अपने वोट का जरूर इस्तेमाल करें।"

अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में ये पहला विधानसभा चुनाव है। पहले राउंड में कुल 24 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें 16 सीटें कश्मीर घाटी तो आठ सीटें जम्मू संभाग की हैं। 23 लाख से ज्यादा वोटर 90 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 219 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले फेज में जहां वोटिंग है, उनमें अनंतनाग की सात, पुलवामा की चार, किश्तवाड़, कुलगाम और डोडा की तीन-तीन और रामबन और शोपियां जिले की दो-दो सीटें शामिल हैं।

बुधवार को जिन विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही है उनमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल शामिल हैं।