Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

जयशंकर ने नॉर्वे और स्लोवाकिया के अपने समकक्ष से मुलाकात की, गेट्स से बातचीत की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नॉर्वे, स्लोवाकिया और कई और देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात कर संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।जयशंकर ने ‘रायसीना डायलॉग’ के इतर परोपकारी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात की। तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुआ। ये भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिल गेट्स से विकास चुनौतियों, नवाचार की संभावना और भारत की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई।’’ उन्होंने बैठक की तस्वीर भी साझा की। विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर कई और पोस्ट कर अपने समकक्षों के साथ हुई बैठकों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानर और नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे, जॉर्जिया की विदेश मंत्री माका बोत्चोरिश्विली और माल्दोवा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मिहाई पोप्सोई से भी मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

जयशंकर ने भारत-मंगोलिया राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मंगोलिया को ‘‘सहयोग के नये क्षेत्रों’’ की पहचान करनी चाहिए, जो उनके द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य पर स्थायी प्रभाव डालेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ये हमारे भविष्य के लिए एक अद्यतन दृष्टिकोण तैयार करने का समय है।’’