Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

जेपी नड्डा का बाढ़ प्रभावित मंडी का दौरा, राहत कार्यों की ली समीक्षा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण किया। नड्डा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। जेपी नड्डा ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा संगठन बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रभावित इलाकों में पुनर्वास और बुनियादी सेवाओं की बहाली को लेकर तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर प्रभावित इलाकों के लिए दीर्घकालिक समाधान तैयार कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों मूसलधार बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और सड़कें क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। मंडी जिला विशेष रूप से प्रभावित रहा है। जेपी नड्डा ने बाढ़ पीड़ितों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।