Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Jharkhand assembly elections: JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, महुआ माजी रांची से लड़ेंगी चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बुधवार को अपकमिंग विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची से मैदान में उतारा गया है। जून 2022 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं माजी झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और जेएमएम की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

उन्होंने 2014 और 2019 में रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। जेएमएम 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना सोरेन शामिल हैं। विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो फेज में होंगे और नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा।