Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Bihar: 25 से 30.. फिर से नीतीश! जेडीयू के पोस्टर में नीतीश के 2030 तक सीएम बने रहने का दावा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू ने बुधवार को अपने पटना स्थित कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया जिसमें कहा गया है कि नीतीश कुमार साल 2030 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगी। 

बिहार के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के लिए एक और कार्यकाल का आह्वान करते हुए पोस्टर में लिखा है- ‘25 से 30, फिर से नीतीश’ (2025 से 2030 तक फिर से नीतीश)। जेडीयू नेताओं के मुताबिक, ये संदेश स्पष्ट है कि ‘‘नीतीश का जादू बरकरार है।’’