जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मौसम का मिजाज बदल गया है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अफरवात और सनशाइन पीक पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। सुबह-सुबह दोनों चोटियों पर बर्फ की एक सफेद परत जम गई। मौसम विभाग ने पहले ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया था। गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी देखकर पर्यटक बेहद खुश दिखे। मैदानी इलाकों में सुबह से बारिश जारी है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.