Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी

ईरान और इजराइल के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से ईरान की राजधानी तेहरान छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर लेने चाहिए थे। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। इजराइल ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह नागरिक इलाकों पर भी हमला कर सकता है। 

इस बीच कनाडा में हो रहे G7 सम्मेलन में दुनिया के नेता इस तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने रूस और चीन को भी G7 में शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि G7 को G8 या G9 बनाया जा सकता है। ट्रंप ने 2014 में रूस को G8 से बाहर निकालने को एक बहुत बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा कि अगर उस समय रूस को नहीं निकाला गया होता और मैं राष्ट्रपति होता, तो रूस-यूक्रेन युद्ध कभी नहीं होता।