Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

International Yoga Day 2025: सीएम धामी ने जारी की उत्तराखंड की योग नीति

कर्णप्रयाग के भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस पर 800 से अधिक लोगों के साथ योग किया। पारंपरिक स्वागत के बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की अपनी योग नीति का अनावरण भी किया। उनके साथ मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु भारत भूषण और कई देशों के राजनयिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर योग के प्रति उनका उत्साह भी सराहा। 

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, 'योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परपंरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। सीएम धामी ने आगे कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।'