Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

‘कला अकादमी’ में होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन

गोवा के कला और संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हाल ही में नए अंदाज में रेनोवेट कला अकादमी में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने ने बताया कि आने वाले फिल्म महोत्सव की तैयारियों के तहत केंद्रीय सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू के नेतृत्व में एक टीम ने परिसर का दौरा किया। मंडोवी नदी के तट पर बनी चार दशक पुरानी इस इमारत का हाल ही में राज्य सरकार ने नवीनीकरण किया है। इस भवन में 2004 से आंशिक रूप से आईएफएफआई का आयोजन होता रहा है।