Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी मारा गया

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने जिले के उरी इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को रोका।

अधिकारियों के मुताबिक सेना के जवानों के रोके जाने के बाद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।