Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर गोली बरसा दी. इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. बताया जा रहा है कि निगरानी उपकरणों के जरिए आतंकियों को घुसपैठ करते देखा गया था. सुरक्षा बलों की गोली का शिकार हुए एक आतंकी के शव को उसके साथी घसीटते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार ले जाते देखे गए.

उधर राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. जम्मू कश्मीर में राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में भारी तनाव है. राजौरी-पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है. चारों तरफ घेराबंदी कर दी गई है. श्वान दस्ते को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है.