Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

इंडस्ट्री प्रेशर, नेगेटिविटी...', Neha Kakkar ने पहले अनाउंस किया ब्रेक, फिर डिलीट की पोस्ट

सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों की वजह से हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती हैं। नेहा कक्कड़ का कभी कोई गाना वायरल हो जाता है, तो कभी वो गानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। गानों के अलावा नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ से जुड़े भी एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच अब नेहा कक्कड़ की एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई है। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट ने टीवी से लेकर बी-टाउन तक में हलचल मचा दी है। नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट में लिखा कि 'समय आ गया है अपनी जिम्मेदारियों, वर्क और रिलेशनशिप्स से ब्रेक लेने का। मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी भी या नहीं। थैंक यू।'

नेहा कक्कड़ ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। अभी तक नेहा कक्कड़ ने इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी है। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को कोई सच मान रहा है, तो कोई पब्लिसिटी स्टंट।