Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

तलाक के 2 साल बाद आरोपों पर इंद्रनील ने तोड़ी चुप्पी

दो साल पहले टीवी के मशहूर सेलिब्रिटी कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट एक दूसरे से अलग हो गए थे. दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने तलाक की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. दोनों के तलाक के बाद इंद्रनील सेनगुप्ता पर उनकी बेटी मीरा को लेकर एक बड़ा इल्जाम लगाया गया था. लेकिन फिर भी इंद्रनील की तरफ से इस बारे में कोई सफाई नहीं पेश की गई थी. अब तलाक के दो साल बाद इंद्रनील ने इस बारे में बात की है. एक इंटरव्यू में इंद्रनील ने उनकी बेटी मीरा के बारे में बात की है.