Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ईरान के बयान पर भारत की दो टूक- पहले अपने गिरेबान में झांकें

भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर की गई टिप्पणियों की सोमवार को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां गलत सूचना पर आधारित हैं और इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देशों को दूसरों के बारे में कुछ भी कहने से पहले अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए.