Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नेट पर प्रैक्टिस की

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पीठ में जकड़न की वजह से जसप्रीत बुमराह अपना इलाज करा रहे हैं। जिससे वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए थे। बुमराह का बाहर होना टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं था। अब भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

चोटिल बुमराह ने गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है और गेंदबाजी करते समय उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है।  बुमराह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें नेट पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर देखा जा सकता है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान 13.06 की औसत से 32 विकेट लेकर शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में भी वो उभरे।

हालांकि चोट की वजह से उन्हें अंतिम सिडनी टेस्ट से हटना पड़ा। इसके बाद वे इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए और ना ही चैंपियंस ट्रॉफी टीम से शामिल किया गया। उनकी अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया, जिन्होंने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है।